यह ख़बर 12 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जीएम ने सेल के डीजल संस्करण टवेरा बीएस-3 का उत्पादन रोका

खास बातें

  • जनरल मोटर्स इंडिया ने अपने यूटिलिटी वाहन टवेरा बीएस-3 तथा सेडान कार सेल के डीजल संस्करण का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है।
मुंबई:

जनरल मोटर्स इंडिया ने अपने यूटिलिटी वाहन टवेरा बीएस-3 तथा सेडान कार सेल के डीजल संस्करण का उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है। कंपनी ने कहा है कि उसने इस माह की शुरुआत से गुणवत्ता नियंत्रण उपायों के तहत इन वाहनों का उत्पादन रोका है।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कदम सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से नहीं उठाया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जनरल मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष पी बालेंद्रन ने कहा कि टवेरा बीएस-4 तथा सेल के पेट्रोल संस्करण का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ है, हालांकि, कंपनी ने उत्पादन फिर से शुरू करने की कोई समयसीमा नहीं बताई है।