चीन का विदेशी मुद्रा भंडार और गिरा, सोने का भंडार भी घटा

चीन का विदेशी मुद्रा भंडार और गिरा, सोने का भंडार भी घटा

बीजिंग:

चीन के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे महीने सितंबर में भी गिरावट दर्ज की गई और यह आलोच्य माह के अंत में 3510 अरब डॉलर पर आ गया। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सोने का भंडार भी घटा है।

चीन इस समय आर्थिक नरमी से जूझ रहा है और उसकी वृद्धि दर कुछ सालों से गिरते-गिरते 7 प्रतिशत के आसपास आ गई है, जो लंबे समय तक दहाई अंक में चल रही थी।

देश के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर में 43.26 अरब डॉलर घटकर 3510 अरब डॉलर रह गया। यूआन में अवमूल्यन के कारण अगस्त में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.9 अरब डॉलर घटा था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में सोने का भंडार भी अगस्त के 61.795 अरब डॉलर से घटकर सितंबर में 61.189 अरब डॉलर रह गया। चीन अपने सोने का भंडार कम कर रहा है, जिससे वैश्विक स्तर पर सोने के भाव पर असर पड़ रहा है।