खास बातें
- जापान में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण फैलने की चिंताओं के कारण गुरुवार को जापान के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।
टोक्यो: जापान में फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण फैलने की चिंताओं के कारण गुरुवार को जापान के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 कुल 18.97 अंक गिरकर 9,430 अंक पर पहुंच गया। वहीं टोपिक्स सूचकांक में 5.11 अंक की गिरावट के साथ 855.99 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ। जापान सरकार ने बुधवार को बच्चों को नलों का पानी नहीं पिलाने के लिए स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है।