Petrol-Diesel Price : क्रूड ऑयल में उछाल का फिलहाल असर नहीं, चेक कर लें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

Petrol, Diesel Price Today : भारत में हर रोज फ्यूल का रिटेल प्राइस रिवाइज़ किया जाता है. हालांकि, कीमतें 15 दिनों के रोलिंग औसत पर तय होती हैं. ऐसे में देखना होगा कि आगे क्रूड और कितना ऊपर जाता है और अगर जाता है तो इसका घरेलू बाजार पर क्या असर होता है.

Petrol-Diesel Price : क्रूड ऑयल में उछाल का फिलहाल असर नहीं, चेक कर लें पेट्रोल-डीजल के आज के रेट

नई दिल्ली:

Fuel Price Today : रविवार यानी 29 मई, 2022 को देशभर में पेट्रोल-डीजल के आज के दाम जारी हो गए हैं. आज भी तेल कंपनियों ने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. फ्यूल का रिटेल प्राइस एक हफ्ते से नहीं बदला है. हालांकि, क्रूड ऑयल फिर से काफी ऊपर पहुंच गया है. शुक्रवार को कच्चा तेल 118 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचा था. फिलहाल इस तेजी का भारत के बाजार पर असर पड़ता नहीं दिख रहा है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने रूस से अपना तेल आयात जारी रखा है, वहीं कई यूरोपीय देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे सप्लाई और बाजार प्रभावित हुआ है. सप्लाई की चिंताओं से क्रूड काफी ऊपर चल रहा है. 

भारत में हर रोज फ्यूल का रिटेल प्राइस रिवाइज़ किया जाता है. हालांकि, कीमतें 15 दिनों के रोलिंग औसत पर तय होती हैं. ऐसे में देखना होगा कि आगे क्रूड और कितना ऊपर जाता है और अगर जाता है तो इसका घरेलू बाजार पर क्या असर होता है.

फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ ऐसे हैं-

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई111.3597.28
चेन्नई102.6394.24
नोएडा96.7989.96
लखनऊ96.7989.76
पटना107.2494.04
जयपुर108.4893.72
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.