खास बातें
- पत्रिका फोर्च्यून ने इस बारे में जो सूची तैयार की है उसमें इंडियन आयल 98वें जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 134वें स्थान पर है।
न्यूयार्क: दुनिया की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में आठ भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। पत्रिका फोर्च्यून ने इस बारे में जो सूची तैयार की है उसमें इंडियन आयल 98वें जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज 134वें स्थान पर है। सूची में जिन आठ कंपनियों को स्थान मिला है उनमें भारत पेट्रोलियम 271वें, भारतीय स्टेट बैंक 291वें, हिंदुस्तान पेट्रोलियम 335वें, टाटा मोटर्स 358वें, ओएनजीसी 360वें तथा टाटा स्टील 369वें स्थान पर है। फोर्च्यून ने 2011 के लिए जो सूची बनाई है उसमें शीर्ष पर वालमार्ट है।