यह ख़बर 29 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

फोर्ड इंडिया गुजरात में लगाएगी कारखाना

खास बातें

  • फोर्ड इंडिया ने गुजरात में अपना कार कारखाना लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं।
अहमदाबाद:

फोर्ड इंडिया ने गुजरात में अपना कार कारखाना लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर दस्तखत कर दिए हैं। इस साल के अंत तक फोर्ड के प्लांट का काम शुरू हो जाएगा और यहां से पहली गाड़ी 2014 में बनकर तैयार होगी। नए प्लांट की कैपेसिटी दो लाख चालीस हजार गाड़ियों की होगी। ये प्लांट साणंद में टाटा के प्लांट के करीब ही लगाया गया है। फोर्ड का देश में ये दूसरा प्लांट है। फोर्ड का पहला प्लांट चेन्नई में है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com