यह ख़बर 22 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चालू वित्त वर्ष में आएगा 19.5 अरब डॉलर का FDI : CMIE

खास बातें

  • CMIE ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में देश में 7.4 अरब डॉलर का FDI आया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3.6 अरब डॉलर से कहीं अधिक है।
मुंबई:

देश में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रवाह 2011-12 में बढ़कर 19.5 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने अर्थव्यवस्था की बेहतर स्थिति के मद्देनजर यह अनुमान लगाया है। सीएमआईई की मासिक समीक्षा में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह में देश में 7.4 अरब डॉलर का एफडीआई आया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 3.6 अरब डॉलर से कहीं अधिक है। अप्रैल-मई, 2011 में विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह सहित देश में कुल विदेशी निवेश 9.7 अरब डॉलर का रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 7.8 अरब डॉलर रहा था। सीएमआईई ने समीक्षा में कहा है, भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शुमार रहेगी। ऐसे में देश में एफडीआई का प्रवाह बेहतर बने रहने की उम्मीद है। समीक्षा में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सतत रहेगी और यह बहुत हद तक घरेलू मांग पर निर्भर करेगी। मानसून की भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com