यह ख़बर 24 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ईयू मिस्र को 10 करोड़ यूरो का सहायता पैकेज देगा

खास बातें

  • एक अधिकारिक बयान के अनुसार मिस्र में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस सहायता पैकेज से करीब 10 लाख मिस्रवासी लाभान्वित होंगे।
काहिरा:

यूरोपीय आयोग ने मिस्र को अपने नागरिकों की जीवन स्थिति सुधारने, उनके लिए नौकरियों के अवसर सृजित करने एवं संपोषणीय ऊर्जा के स्रोत विकसित करने के लिए 10 करोड़ यूरो की सहायता पैकेज की बुधवार को वादा किया। एक अधिकारिक बयान के अनुसार मिस्र में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस सहायता पैकेज से करीब 10 लाख मिस्रवासी लाभान्वित होंगे। यह राशि मिस्र के पर्यावरण के सुधार पर खर्च की जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com