यह ख़बर 17 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एल्डर फार्मा 1,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी

खास बातें

  • दवा कंपनी एल्डर फार्मा ने अगले दो साल में 1,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी 35 नए उत्पाद पेश करेगी।
New Delhi:

दवा कंपनी एल्डर फार्मा ने अगले दो साल में 1,000 कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है। साथ ही कंपनी 35 नए उत्पाद पेश करेगी और ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच का विस्तार करेगी। एल्डर फार्मा के निदेशक आलोक सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण बाजारों पर अधिक जोर देने के साथ हमारी योजना अगले दो साल में और 35 उत्पाद उतारने की है। साथ ही हम कर्मचारियों की संख्या में करीब 1,000 की बढ़ोतरी करेंगे। इस समय, भारत में एल्डर फार्मा के कर्मचारियों की संख्या करीब 3,500 है, जिसमें से करीब 3,000 कर्मचारी विपणन एवं बिक्री विभाग में कार्यरत हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com