इकोनॉमी

निर्यात लक्ष्य पाने में व्यापार वित्त का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र अहम : DGFT

निर्यात लक्ष्य पाने में व्यापार वित्त का मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र अहम : DGFT

,

सरकार का मानना है कि एक मजबूत एवं सरल व्यापार वित्त पारिस्थितिकी तंत्र भारत के लिए वर्ष 2030 तक दो लाख करोड़ डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करने के लिए बेहद अहम है. विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) में अतिरिक्त महानिदेशक एस सी अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि व्यापार के लिए किफायती वित्त की सुगम उपलब्धता से देश को अपनी निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने में मदद मिलती है.

रिजर्व बैंक के फैसले से आवास क्षेत्र की रफ्तार बनी रहेगी : रियल्टी कंपनियां

रिजर्व बैंक के फैसले से आवास क्षेत्र की रफ्तार बनी रहेगी : रियल्टी कंपनियां

,

रियल एस्टेट उद्योग का मानना है कि रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला आवास क्षेत्र की दृष्टि से सकारात्मक है. उद्योग को उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक मौद्रिक समीक्षा के अगले दौर में रेपो दर में कटौती करेगा, जिससे घरों की मांग और बढ़ेगी. रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा है.

बैंकों को मिली 'रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड' जारी करने की अनुमति, फायदे बता रहे बैंकिंग एक्सपर्ट

बैंकों को मिली 'रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड' जारी करने की अनुमति, फायदे बता रहे बैंकिंग एक्सपर्ट

,

देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने आज अपनी तिमाही मौद्रिक नीति की घोषणा की और प्राइम लेंडिंग रेट में कोई बदलाव नहीं किया. इसी के साथ आरबीआई ने ई-रुपया वाउचर के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया.

आरबीआई ने बैंकों को 'रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड' जारी करने की अनुमति दी

आरबीआई ने बैंकों को 'रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड' जारी करने की अनुमति दी

,

भारतीय रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को बैंकों को ‘रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड' जारी करने की अनुमति देने का फैसला किया. इस कदम से विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए भुगतान करने के विकल्प बढ़ेंगे. इस कार्ड का इस्तेमाल एटीएम, पीओएस मशीन और विदेश में ऑनलाइन व्यापारियों के लिए किया जा सकेगा.

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर के 6.5 प्रतिशत रहने आरबीआई का अनुमान

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी वृद्धि दर के 6.5 प्रतिशत रहने आरबीआई का अनुमान

,

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिये जीडीपी वृद्धि के अनुमान को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा. केंद्रीय बैंक ने कहा कि घरेलू मांग की दशाएं सकारात्मक बनी हुई हैं. इससे पहले केंद्रीय बैंक ने अप्रैल में 2023-24 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि अनुमान को 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था.

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, 6.5 पर रहेगी बरकरार

RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, 6.5 पर रहेगी बरकरार

,

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक मंगलवार से मुंबई में हुई. बैठक के बाद आज मीडिया से बात करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र काफी सुदृढ़ है. वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है. महंगाई दर कम हुई है.

क्या फिर बढ़ सकती है रेपो रेट, ये RR, CRR, RRR, SLR क्या है, समझें

क्या फिर बढ़ सकती है रेपो रेट, ये RR, CRR, RRR, SLR क्या है, समझें

,

RBI credit policy: आरबीआई की तिमाही मौद्रिक नीति (RBI Monetary Policy) की घोषणा के लिए तीन दिन की बैठक मुंबई में जारी है. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास इस बैठक में शामिल हो रहे हैं. पिछले कुछ तिमाही में लगातार आरबीआई की ओर से महंगाई को रोकने के लिए रेपो रेट बढ़ाई जा रही है. इस बार भी कुछ जानकारों को लगता है कि एक बार फिर ऐसा ही हो सकता है. वहीं, बैंकों के प्रमुखों के अलावा कई और जानकारों का मानना है कि महंगाई अब काबू में है इसलिए संभव है कि अब वित्तीय बाजार को आरबीआई कुछ ढील दे और इस बाजार के कारोबार में तेजी आए.

सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल किया

सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल किया

,

सरकार ने 2023-24 फसल वर्ष (जुलाई-जून) के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है. इस कदम का मकसद किसानों को धान की खेती के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी आमदनी बढ़ाना है. 

विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.3 प्रतिशत किया

विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.3 प्रतिशत किया

,

विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है. यह विश्व बैंक के जनवरी में लगाए गए पिछले अनुमान से 0.3 प्रतिशत अंक कम है. इसके साथ ही विश्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि भारत में निजी उपभोग और निवेश में अप्रत्याशित जुझारूपन देखने को मिल रहा है. साथ ही सेवाओं की वृद्धि भी मजबूत है. 

केंद्र का टेस्ला को कोई रियायत देने का विचार नहीं, पर राज्य इसके लिए स्वतंत्र : आधिकारिक सूत्र

केंद्र का टेस्ला को कोई रियायत देने का विचार नहीं, पर राज्य इसके लिए स्वतंत्र : आधिकारिक सूत्र

,

केंद्र सरकार की अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला को फिलहाल कोई रियायत देने की मंशा नहीं है लेकिन राज्य सरकारें अपनी तरफ से छूट देने के लिए स्वतंत्र हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि टेस्ला भारतीय बाजार में कदम रखने को लेकर दिलचस्पी दिखा रही है और वह लंबी अवधि में यहां पर एक पूरी आपूर्ति शृंखला तैयार करने की संभावना तलाश रही है.

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : सेमी प्रमुख

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : सेमी प्रमुख

,

भारत के पास वह सब कुछ है, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में सफल होने के लिए जरूरी है, लेकिन उसे अब भी अपनी विश्वसनीयता कायम करने की जरूरत है. सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष समूह सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट एंड मैटिरियल्स इंटरनेशनल (सेमी) के प्रमुख अजित मनोचा ने यह राय जताई है.

एआई, क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्र में भारत अमेरिका बढ़ा सकते हैं सहयोग: स्टैनफोर्ड के प्रोफेसर

एआई, क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्र में भारत अमेरिका बढ़ा सकते हैं सहयोग: स्टैनफोर्ड के प्रोफेसर

,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस माह के अंत में होने वाली अमेरिका यात्रा से पहले स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने कहा कि भारत और अमेरिका स्वास्थ्य के लिए कृत्रिम मेधा, जांच, मानव क्षमता निर्माण और जैव सुरक्षा जैसे चार क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा सकते हैं और इसके जरिए स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में सहयोग को अगले स्तर तक पहुंचाया जा सकता है.

बीते महीने सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में 13 वर्षों की दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि: पीएमआई

बीते महीने सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में 13 वर्षों की दूसरी सबसे बड़ी वृद्धि: पीएमआई

,

India Service PMI May 2023: एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पोलियाना डी लीमा ने कहा, ''मई के पीएमआई आंकड़े मौजूदा मांग में लचीलापन, प्रभावशाली उत्पादन वृद्धि और भारत के गतिशील सर्विस सेक्टर  में रोजगार सृजन को दर्शाते हैं.''

RBI MPC Meet: महंगाई नियंत्रण में, ब्याज दरों का 'पॉज' बटन दबाए रख सकता है RBI

RBI MPC Meet: महंगाई नियंत्रण में, ब्याज दरों का 'पॉज' बटन दबाए रख सकता है RBI

,

RBI MPC Meet: केंद्रीय बैंक RBI ने बढ़ती ब्याज दरों का 'पॉज' बटन दबा रखा है और आगे भी यही संभावना है कि ब्याज दरों पर RBI का रुख यही रहेगा. CPI और मैन्युफैक्चरिंग PMI से लेकर GDP तक, विभिन्न आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि महंगाई नियंत्रण में है. हालांकि खतरे के कुछ संकेत अब भी बने हुए हैं और निवेशकों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.

तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय 3.17 लाख रुपए हुई : केसीआर

तेलंगाना में प्रति व्यक्ति आय 3.17 लाख रुपए हुई : केसीआर

,

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना में पिछले नौ साल में प्रति व्यक्ति आय 1.24 लाख रुपए से बढ़कर 3.17 लाख रुपए और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) करीब पांच लाख करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 13 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

अदाणी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम मई में  रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

अदाणी पोर्ट्स का कार्गो वॉल्यूम मई में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

,

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड का मासिक कार्गो वॉल्यूम साल-दर-साल 19% बढ़कर मई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अदाणी समूह की कंपनी ने मई में अपने बंदरगाहों पर 36 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो का प्रबंधन किया है. इस वर्ष अभी तक कुल कार्गो वॉल्यूम साल-दर-साल 16% बढ़कर लगभग 68.5 मिलियन मीट्रिक टन हो गया है.

कोयला उत्पादन मई में 7.10 प्रतिशत बढ़कर 7.62 करोड़ टन हुआ

कोयला उत्पादन मई में 7.10 प्रतिशत बढ़कर 7.62 करोड़ टन हुआ

,

भारत में कोयले का उत्पादन मई में सालाना आधार पर 7.10 प्रतिशत बढ़कर 7.62 करोड़ टन हो गया. कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश ने 2022 के इसी महीने में 7.12 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था.

दिवालिया होने से बची अमेरिकी सरकार, US कांग्रेस के बाद सीनेट से भी पास हुआ डेट सीलिंग बढ़ाने का बिल

दिवालिया होने से बची अमेरिकी सरकार, US कांग्रेस के बाद सीनेट से भी पास हुआ डेट सीलिंग बढ़ाने का बिल

,

अमेरिका पर दिवालिया होने का दाग लगने से बच गया. अमेरिका संसद ने डेट सीलिंग को लेकर सरकार के बिल को पास कर दिया है. यूएस कांग्रेस इसे पहले ही पास कर चुकी थी. इसी के साथ अमेरिका में सरकार के डिफॉल्ट होने को लेकर चल रहे खतने का पटाक्षेप हो गया है.

हुंदै मोटर की बिक्री मई में 16 प्रतिशत बढ़ी तो किया की तीन प्रतिशत

हुंदै मोटर की बिक्री मई में 16 प्रतिशत बढ़ी तो किया की तीन प्रतिशत

,

हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) की कुल बिक्री मई में 16.26 प्रतिशत बढ़कर 59,601 इकाई रही है. कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 51,263 वाहन बेचे थे. कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 14.91 प्रतिशत बढ़कर 48,601 इकाई पर पहुंच गई, जो मई, 2022 में 42,293 इकाई रही थी. 

नियुक्ति गतिविधियां मई में स्थिर, आईटी क्षेत्र का संकट जारी : रिपोर्ट

नियुक्ति गतिविधियां मई में स्थिर, आईटी क्षेत्र का संकट जारी : रिपोर्ट

,

भारत में कार्यालय में बैठकर काम करने वाले पेशेवरों (व्हाइट कॉलर) के लिए मई में नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि स्थिर रही है. एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई. नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, मई, 2023 में दफ्तर में बैठकर काम करने वाले पेशेवरों की नौकरियों के लिए कुल 2,849 विज्ञापन निकाले गए. मई, 2022 में यह संख्या 2,863 थी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com