यह ख़बर 02 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीटीसी ने की 100 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

खास बातें

  • अकेले जुलाई में डीटीसी ने जितनी कमाई की है उतनी उसके इतिहास में कभी नहीं हो पाई है।
नई दिल्ली:

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी डीटीसी ने जुलाई महीने में कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। डीटीसी ने पिछले महीने में यात्रियों से 100 करोड़ रु से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले डीटीसी हर महीने 80 से 90 करोड़ रु कमाती आई है। डीटीसी के एक अधिकारी के मुताबिक जुलाई में 14 करोड़ यात्रियों ने डीटीसी की बसों से सफर किया। जबकि पिछले साल जुलाई में सफर करनेवाले यात्रियों की संख्या कुल 8 करोड़ थी। जुलाई में हुई कमाई में से 87 करोड़ रु टिकटों की बिक्री से आए हैं जबकि साढ़े 4 करोड़ रु स्कूल की बसों से। इसके अलावा टिकट न खरीदनेवाले यात्रियों से भी 44 लाख रु का जुर्माना वसूला गया। अकेले जुलाई में डीटीसी ने जितनी कमाई की है उतनी उसके इतिहास में कभी नहीं हो पाई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com