टाटा फाइनेंस के पूर्व प्रबंध निदेशक दिलीप पेंडसे ने आत्महत्या की, पंखे से लटका मिला शव

पेंडसे (61) का शव बुधवार दोपहर दादर पूर्व में रॉयल ग्रेस बिल्डिंग में पहली मंजिल पर स्थित उनके निजी कार्यालय में पंखे से लटका मिला. पेंडसे को कुछ साल पहले टाटा ने बर्खास्त कर दिया था.

टाटा फाइनेंस के पूर्व प्रबंध निदेशक दिलीप पेंडसे ने आत्महत्या की, पंखे से लटका मिला शव

टाटा फाइनेंस के बर्खास्त प्रबंध निदेशक दिलीप पेंडसे ने आत्महत्या की (प्रतीकात्मक फोटो)

मुंबई:

टाटा फाइनेंस के बर्खास्त प्रबंध निदेशक दिलीप पेंडसे ने कथित रूप से अपने कार्यालय में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. इससे पहले टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी कार्ल स्लिम ने 2014 में और टाटा स्टील की पूर्व प्रवक्ता चारू देशपांडे ने 2013 में आत्महत्या की थी.

पेंडसे (61) का शव बुधवार दोपहर दादर पूर्व में रॉयल ग्रेस बिल्डिंग में पहली मंजिल पर स्थित उनके निजी कार्यालय में पंखे से लटका मिला. पेंडसे को कुछ साल पहले टाटा ने बर्खास्त कर दिया था. उनका नाम कुछ गैरकानूनी लेन-देन में आने के बाद उनको बर्खास्त किया गया था.

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सियॉन अस्पताल भेजा गया है. पुलिस उपायुक्त रश्मि करान्दिकर ने कहा कि माटुंगा पुलिस ने दुर्घटना में मौत का मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है.

 


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com