खास बातें
- कच्चे तेल में तेजी के बीच लागत से कम मूल्य पर बिक्री से डीजल की बिक्री पर नुकसान बढ़कर 12.56 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
New Delhi: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच लागत से कम मूल्य पर बिक्री से डीजल की बिक्री पर नुकसान बढ़कर 12.56 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल लागत से कम मूल्य पर डीजल, रसोई गैस और केरोसिन की बिक्री कर रही है क्योंकि महंगाई पर काबू पाने के लिए जूझ रही सरकार ने इन उत्पादों का मूल्य निर्धारण अपने नियंत्रण में रखा है। उद्योग से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, आयातित लागत की तुलना में 12.56 रुपये प्रति लीटर के नुकसान पर डीजल की बिक्री की जा रही है। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने 2011.12 के लिए आम बजट में कच्चे तेल पर सीमा शुल्क में कमी करने की उद्योग की मांग को नजरअंदाज कर दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मूल्य दो साल के उच्च स्तर 110 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।