यह ख़बर 29 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीजीसीए विमान किराए में बढ़ोतरी की जांच करे : रवि

खास बातें

  • नागर विमान मंत्रालय त्योहारी मौसम के दौरान बढ़ती मांग के बीच एयरलाइनों के यात्री किरायों में उछाल से चिंतित लगता है।
नई दिल्ली:

नागर विमान मंत्रालय त्योहारी मौसम के दौरान बढ़ती मांग के बीच एयरलाइनों के यात्री किरायों में उछाल से चिंतित लगता है और उसने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से यह देखने को कहा है कि क्या इस समय यात्रियों को राहत दिलाने के लिए कोई उपाय किया जा सकता है। नागर विमानन मंत्री वायलार रवि ने बृहस्पतिवार को विमान किरायों में उछाल के बारे में पूछे जाने पर कहा मैंने डीजीसीए अपने अधिकार का प्रयोग करने और इस मामले की जांच करने के लिए कहा है, हालांकि एक निश्चित सीमा के बाद हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि एक लचीली प्रक्रिया है जिसके तहत किराए पर विचार होता है। नियमक इस मामले की जांच करेगा। विमानन उद्योग के सूत्रों का कहना है कि त्योहारों के मौके पर लोगों का आवागमन बढता है। सस्ते वर्ग की सीटें जल्दी भर जाती हैं। सूत्रों ने बताया कि डीजीसीए की एक साल पहले बनी किराया निगरानी समिति रोज-ब-रोज किरायों का विश्लेषण कर रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com