यह ख़बर 30 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत में नया कारोबार शुरू करने की सुविधा के मामले में दिल्ली शीर्ष पर : रपट

वाशिंगटन:

भारत में दिल्ली में कारोबार शुरू करना अन्य जगहों की तुलना में सबसे आसान है। उपक्रम बंद करने में आसानी के मामले में हैदराबाद सबसे अच्छा है। यह बात विश्वबैंक की एक रपट में कही गई है।

हालांकि वाणिज्यिक विवाद सुलझाने के मामले में दिल्ली तीसरे स्थान पर है।

सर्वेक्षण पर आधारित विश्वबैंक की पट में कहा गया कि भारत में जिन 17 शहरों के बारे में सर्वे किया गया उनमें कोलकाता में कारोबार बंद करना सबसे मुश्किल है।

विश्वबैंक और अंतरराष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी) की भारत में कारोबार करने के संबंध में तैयार रपट में कहा गया कि वैश्विक स्तर पर दिल्ली 134वें स्थान पर है।

रपट के मुताबिक नई दिल्ली में कारोबार शुरू करने में 32 दिन लगते हैं जबकि बेंगलुरू में 40 दिन का समय लगता है।

इधर, वाणिज्यिक विवाद के संबंध में कहा गया कि भारत में एक विवाद को निपटाने में औसतन चार साल का वक्त लगता है और इस मामले में यह विश्व में तीसरे सबसे निचले स्थान पर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबार से जुड़ी रपट में कहा गया कि सिंगापुर में वाणिज्यिक विवाद निपटाने में सिर्फ पांच महीने का वक्त लगता है जो विश्व में कारोबार करने के लिहाज से सबसे अच्छा स्थान है।