खास बातें
- संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि मेट्रो के चलने से हवा को प्रदूषित करने वाली जहरीली गैसों के स्तर में 6.3 लाख टन की कमी आई है।
New Delhi: संयुक्त राष्ट्र में प्रदूषण को रोकने में मदद के लिए दिल्ली मेट्रो को कार्बन क्रेडिट सर्टिफिकेट दिया है। संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि मेट्रो के चलने से हवा को प्रदूषित करने वाली जहरीली गैसों के स्तर में 6.3 लाख टन की कमी आई है। इसके चलते ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिली है। इसके लिए मेट्रो को 47 करोड़ रुपये मूल्य का कार्बन क्रेडिट दिया गया है जो उसे सात सालों तक मिलती रहेगी। इस पैसे का इस्तेमाल प्रदूषण के स्तर को और कम करने के लिए किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो से रोजाना 18 लाख यात्री सफर करते हैं जिससे दिल्ली की सड़कों पर 91 हज़ार गाड़ियां हटी हैं।