खास बातें
- वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा कि नया कम्पनी कानून अगले साल बन जाएगा, जो 1956 में बने कानून की जगह लेगा।
मुम्बई: कम्पनी मामलों के केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने सोमवार को कहा कि नया कम्पनी कानून अगले साल बन जाएगा, जो 1956 में बने कानून की जगह लेगा। राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नीति की एक बैठक के बाद मोइली ने संवाददाताओं से कहा, "संसद की स्थायी समिति से सुधार के करीब 300 सुझाव मिलने के बाद मंत्रालय ने विधेयक में आवश्यक संशोधन किए हैं।" मोइली ने कहा कि उन्हें जल्द ही इस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद विधेयक को संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए विधेयक में हिस्सेदारी को अधिक लोकतांत्रिक बनाने और देश में कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार लाने की व्यवस्था की गई है।