यह ख़बर 08 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'बैंकों में पड़े हैं 1,700 करोड़ रुपये बिना दावे के'

खास बातें

  • सरकार ने कहा कि देश के विभिन्न बैंकों में 1,723.24 करोड़ रुपये की राशि बिना दावे के लंबित पड़ी है।
नई दिल्ली:

सरकार ने कहा कि देश के विभिन्न बैंकों में 1,723.24 करोड़ रुपये की राशि बिना दावे के लंबित पड़ी है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि यह बगैर दावे वाली 1723.24 करोड़ रुपये की राशि 31 दिसंबर 2010 को बिना परिचालन वाले 1.03 करोड़ खातों में पड़ी थी। उन्होंने कहा कि यह बिना दावे वाली जमाराशि संबंधित बैंकों में जमा हैं और उनके द्वारा इस राशि का इस्तेमाल बाकी अन्य जमाराशियों की तरह से उनके आम व्यवसाय के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिजर्व बैंक के परामर्श से एक प्रस्ताव का प्रारूप तैयार किया है जिसके अनुसार बैंकिंग नियमन कानून, 1949 में संशोधन किया जाना है जिसमें इस बात की व्यवस्था की गई है कि वे जमा खाते जिन्हें 10 वर्ष तक परिचालित नहीं किया गया है अथवा 10 वर्ष से अधिक समय तक बैंकों के पास बगैर दावे वाली कोई जमा धनराशि को शिक्षा एवं जागरूकता कोष में डाल दिया जाएगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com