चीन के विदेशी मुद्रा भंडार ने छुआ मार्च 2011 के बाद का सबसे निचला स्तर

चीन के विदेशी मुद्रा भंडार ने छुआ मार्च 2011 के बाद का सबसे निचला स्तर

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • चीनी विदेशी मुद्रा भंडार 45.7 अरब डॉलर घटकर 3,120 अरब डॉलर रह गया
  • मार्च 2011 के बाद से यह सबसे निचला स्तर
  • चीन की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के समक्ष चार प्रतिशत गिर चुकी है
बीजिंग:

चीन का विदेशी मुद्रा भंडार अक्तूबर में एक महीने पहले के मुकाबले 45.7 अरब डॉलर घटकर 3,120 अरब डॉलर रह गया. मार्च 2011 के बाद से चीन में विदेशी मुद्रा भंडार का यह सबसे निचला स्तर है.

चीन में यह स्थिति तब बनी है जब उसने युआन की गिरावट को थामने के लिये डॉलर की बिकवाली की. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है.

इस साल की शुरुआत के बाद से चीन की मुद्रा अमेरिकी डॉलर के समक्ष चार प्रतिशत गिर चुकी है. अमेरिका के केन्द्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर बढ़ाने को लेकर लगातार बढ़ती प्रत्याशा के चलते डालर मजबूत हुआ है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि युआन में आ रही तेज गिरावट उम्मीद से हटकर है. इसके पीछे कोई खास वजह नहीं दिखाई देती है.

चीन की मुद्रा में गिरावट की एक वजह चीन से विदेशों में अधिक निवेश करना भी है. वर्ष के पहले सात माह के दौरान चीन ने विदेशों में 102.75 अरब डॉलर का निवेश किया है जबकि इस दौरान देश में 77.13 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया..


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com