यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

वित्त मंत्री को बीमा, पेंशन विधेयक पारित होने का भरोसा

खास बातें

  • आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का वादा करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भरोसा जताया कि बीमा और पेंशन क्षेत्र में एफडीआई विधेयक संसद में पारित करा लिए जाएंगे और इसके लिए वह जल्द ही भाजपा समेत विपक्षी दलों से बातचीत शुरू करेंगे।
मुंबई:

आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने का वादा करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भरोसा जताया कि बीमा और पेंशन क्षेत्र में एफडीआई विधेयक संसद में पारित करा लिए जाएंगे और इसके लिए वह जल्द ही भाजपा समेत विपक्षी दलों से बातचीत शुरू करेंगे।

वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार देश की वाणिज्यिक राजधानी पहुंचे चिदंबरम ने बताया, ‘बीमा क्षेत्र में 49 प्रतिशत एफडीआई के मुद्दे पर अलग-अलग विचार हैं। मेरा इरादा विपक्ष के नेताओं से मिलकर उन्हें राजी करने का है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं विपक्षी दलों को इस बात के लिए मना सकता हूं कि यह उपबंध (एफडीआई सीमा बढ़ाने का) रखा जा सकता है।’

मंत्री ने कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि अर्थव्यवस्था के लिए अहम ये दो महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक संसद द्वारा पारित करा लिए जाएंगे। चिदंबरम ने इस संबंध में मीडिया से भी सहयोग मांगा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या सुधारों की दूसरे दौर के बाद इस सप्ताह कुछ और घोषणाएं की जा सकती हैं, उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं मालूम कि आप लोग इसे दूसरी किस्त क्यों कह रहे हैं। अभी कुछ और किया जाना है और मुद्दों को हल किया जाना है।’