यह ख़बर 31 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी : पांच लोगों की जमानत का विरोध करेगी सीबीआई

खास बातें

  • 2-जी घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद कॉरपोरेट जगत के पांच बड़े नामों की जमानत का सीबीआई विरोध करेगी।
नई दिल्ली:

2-जी घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद कॉरपोरेट जगत के पांच बड़े नामों की जमानत का सीबीआई विरोध करेगी। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को 2-जी घोटाले में बंद इन आरोपियों की जमानत पर सुनवाई होगी। 2-जी घोटाले में शामिल होने के आरोपी संजय चंद्रा, विनोद गोयनका, हरी नायर, गौतम दोषी और सुरेंद्र पिपारा ने जमानत के लिए अर्जी दी है। इससे पहले 24 अक्टूबर सीबआई ने विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई के दौरान कनिमोई, आसिफ बलवा, शरद कुमार करीम मोरानी और राजीव अग्रवाल की जमानत का विरोध नहीं किया था हालांकि सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com