यह ख़बर 20 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महंगे पेट्रोल से औंधे मुंह गिरी कारों की बिक्री

खास बातें

  • इससे पार पाने के लिए कार बनाने वाली कंपनियां पिछले साल की तुलना में इस बार 20 फीसदी तक ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं।
New Delhi:

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगे लोन के चलते कारों की बिक्री में गिरावट आई है। इससे पार पाने के लिए कार बनाने वाली कंपनियां पिछले साल की तुलना में इस बार 20 फीसदी तक ज्यादा डिस्काउंट दे रही हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल पिछले पांच महीनों में कारों की बिक्री में 1.26 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनियों ने आशंका जताई है कि पेट्रोल की कीमतें 3 रुपये 14 पैसे बढ़ाए जाने से अगले महीने से शुरू हो रहे त्योहारों के मौसम में कारों की बिक्री पर खासा असर पड़ सकता है। ऐसे में कंपनियां तरह−तरह की स्कीमें भी लेकर आ रही हैं। फोक्सवैगन की फाइनेंस सर्विस तो वेंटो और पोलो मॉडल की पेट्रोल कारों पर सिर्फ 6.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन ऑफर कर रही है। देश में करीब 70 फीसदी कारें लोन पर खरीदी जाती हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com