खास बातें
- केनरा बैंक को जून माह में समाप्त तिमाही के दौरान 725.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 28 फीसदी कम है।
New Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक को जून माह में समाप्त तिमाही के दौरान 725.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 28 फीसदी कम है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1,013.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय 31 फीसदी बढ़कर 7,707.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 5,894.8 करोड़ रुपये थी। इसी तिमाही में बैंक को ब्याज से होने वाली आय बढ़कर 7,180.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 5,160.8 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में बैंक की गैर निष्पादित आस्तियां बढ़कर 1.67 फीसदी पर पहुंच गईं, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1.46 फीसदी थीं।