यह ख़बर 21 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सेंसेक्स में 46 अंकों की तेजी, निफ्टी 10 अंक ऊपर

मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 46.07 अंकों की तेजी के साथ 21,251.12 पर तथा निफ्टी 9.85 अंकों की तेजी के साथ 6,313.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 32.91 अंकों की तेजी के साथ 21,237.96 पर खुला और 46.07 अंकों या 0.22 फीसदी तेजी साथ 21,251.12 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21,302.52 के ऊपरी और 21,189.20 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.20 अंकों की तेजी के साथ 6,320.15 पर खुला और 9.85 अंकों या 0.16 फीसदी तेजी के साथ 6,313.80 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,330.30 के ऊपरी और 6,297.90 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 29.67 अंकों की तेजी के साथ 6,582.56 पर और स्मॉलकैप 25.24 अंकों की तेजी के साथ 6,553.01 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई।

बैंकिंग (1.55 फीसदी), वाहन (1.03 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.64 फीसदी) और रियल्टी (0.59 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में सूचना प्रौद्योगिकी (0.68 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.63 फीसदी), बिजली (0.59 फीसदी), तेल एवं गैस (0.53 फीसदी) और तेज खपत उपोक्ता वस्तु (0.18 फीसदी) प्रमुख रहे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com