देशभर के शेयर बाज़ारों में तेज़ी, सेंसेक्स 164, निफ्टी 55 अंक चढ़कर हुए बंद

देशभर के शेयर बाज़ारों में तेज़ी, सेंसेक्स 164, निफ्टी 55 अंक चढ़कर हुए बंद

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 33.33 अंकों की तेजी से 29,201, तथा एनएसई निफ्टी 18.3 अंकों की बढ़त के साथ 9,049 पर खुला था...

मुंबई:

देशभर के शेयर बाजारों गुरुवार को मजबूती का रुख बना रहा, और वे चढ़कर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 164 अंक उछलकर 29,332 पर, और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 55 अंक चढ़कर 9,086 पर बंद हुआ.

गुरुवार को शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार से ही तेज़ी का रुख बना हुआ था, और सेंसेक्स सुबह 9:32 बजे 78.83 अंकों की मजबूती के साथ 29,246.51 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 28.25 अंकों की बढ़त के साथ 9,058.70 पर कारोबार करते देखे गए थे.

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 33.33 अंकों की तेजी के साथ 29,201.01 पर, तथा एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 18.3 अंकों की बढ़त के साथ 9,048.75 पर खुला था.

(इनपुट आईएएनएस से भी)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com