यह ख़बर 18 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बाजारों में गिरावट, बीएसई सेंसेक्स 271 अंक गिरा

खास बातें

  • बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 271.06 अंक (-1.49 प्रतिशत) गिरकर 17,878.81 अंक पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.06 अंक और 72.95 अंक गिरकर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 271.06 अंक (-1.49 प्रतिशत) गिरकर 17,878.81 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,259.61 अंक का उच्च और 17,849.53 अंक का निचला स्तर छुआ। बीएसी मिडकैप सूचकांक 27.79 अंक गिरकर 6,509.68 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 61.47 अंक गिरकर 7,797.80 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 72.95 अंक (1.34 प्रतिशत) गिरकर 5,373.70 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में सभी क्षेत्रीय सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। तेल एवं गैस (-2.67 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-2.01 प्रतिशत) और रियल्टी (-1.65 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com