खास बातें
- ब्रिटानिया को जून माह में समाप्त तिमाही के दौरान 41.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 27.32 फीसदी अधिक है।
New Delhi: दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया को जून माह में समाप्त तिमाही के दौरान 41.80 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 27.32 फीसदी अधिक है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। जून माह में समाप्त तिमाही के दौरान कंपन की बिस्कुट एवं डेयरी उत्पादों की बिक्री से 32.83 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 21.36 फीसदी बढ़कर 1,106.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 911.54 करोड़ रुपये थी।