खास बातें
- भारत सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों को आज एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार आज केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 72 से बढ़ाकर 80 फीसदी कर सकती है।
नई दिल्ली: भारत सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों को आज एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार आज केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 72 से बढ़ाकर 80 फीसदी कर सकती है और अगर ऐसा हो जाता है तो केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।
सूत्रों के मुताबिक, आठ फीसदी डीए बढ़ाने का यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय की ओर से आया है और आज केंद्र सरकार इस पर अपनी मुहर लगा सकती है।