यह ख़बर 01 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में 12 रुपये सस्ती हो सकती है गैस!

खास बातें

  • मुंबईकरों को रसोई गैस 12 रुपये सस्ती मिल सकती है। बीएमसी ने इस प्रस्ताव को पास करवा कर कमिश्नर से मंज़ूरी मांगी है।
Mumbai:

मुंबईकरों को रसोई गैस 12 रुपये सस्ती मिल सकती है। बीएमसी ने इस प्रस्ताव को पास करवा कर कमिश्नर से मंज़ूरी मांगी है। महाराष्ट्र सरकार ने डीज़ल और केरोसिन से वैट हटाया लेकिन रसोई गैस को कोई रियायत नहीं दी। बीएमसी सिलेंडरों पर चुंगी माफ कर सिलेंडर सस्ते करवाने को तैयार हैं। ये सिब्सिडी हर महीने 25 करोड़ का घाटा करवाएगी लेकिन शिवसेनावाली बीएमसी ने बड़ी उम्मीद से ये पासा कांग्रेस सरकार पर फेंका है। बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने वैल्यू ऐडेड टैक्स यानी वैट में दो फीसदी कमी करने का फैसला किया जिससे पूरे राज्य में डीजल की कीमतें प्रति लीटर 72 पैसे जबकि केरोसिन में एक लीटर पर 28 पैसे की कमी आई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com