यह ख़बर 25 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमर सिंह की कंपनी से अमिताभ बच्चन का इस्तीफा

खास बातें

  • अमिताभ बच्चन ने राजनेता अमर सिंह प्रवर्तित एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन ने राजनेता अमर सिंह प्रवर्तित एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस कंपनी में अमिताभ बच्चन एक शेयरधारक रहे हैं। नियामक को दी जानकारी में एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी ने कहा कि बच्चन ने कंपनी में स्वतंत्र निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है और बोर्ड की बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके कार्यकारी चेयरमैन अमर सिंह ने कार्यकारी पद पर बने रहने में असमर्थता जताई है और वह अगले महीने कंपनी के गैर-कार्यकारी चेयरमैन बन जाएंगे। कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो जाएगा और उन्होंने समय की कमी के चलते कार्यकारी भूमिका में बने रहने में असमर्थता जताई है। लंबे समय से करीब रहे बच्चन और सिंह एक साल पहले अलग हो गए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com