खास बातें
- भेल को आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन से रायलसीमा इलाके में 600 मेगावाट की तापबिजली परियोजना स्थापित करने का ठेका मिला है।
New Delhi: सरकारी क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भेल को आंध्र प्रदेश पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन से रायलसीमा इलाके में 600 मेगावाट की तापबिजली परियोजना स्थापित करने का ठेका मिला है, जो 1,445 करोड़ रुपये का है। कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, एपी जेनको ने एक बार फिर भरोसा करते हुए रायलसीमा में तापबिजली घर लगाने के लिए हमें 1,445 करोड़ रुपये का आर्डर दिया है। यह परियोजना कडपा जिले में लगाई जाने वाली है। 600 मेगावाट की यह इकाई कोयले से चलाई जाएगी। रायलसीमा बिजली परियोजना में भेल द्वारा विनिर्मित 210-210 मेगावाट क्षमता की पांच इकाइयां पहले से ही चल रही है। कंपनी नई इकाई के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराएगी, जो भारत में मिलने वाले कोयले के लिए उपयुक्त होगी।