खास बातें
- महंगाई पर लगाम कसने के लिए रिजर्व बैंक महज 16 महीनों में नीतिगत ब्याज दरों में रिकॉर्ड 10 बार बढ़ोतरी कर चुका है।
नई दिल्ली: ब्याज दरों में बार-बार बढ़ोतरी से परेशान बैंकों ने रिजर्व बैंक से अब इसे रोकने की गुज़ारिश की है। महंगाई पर लगाम कसने के लिए रिजर्व बैंक महज 16 महीनों में नीतिगत ब्याज दरों में रिकॉर्ड 10 बार बढ़ोतरी कर चुका है। इस दौरान रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में 2.75 फ़ीसदी का भारी इजाफा हो चुका है। जानकारों का मानना है कि 26 जुलाई को मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करते हुए रिजर्व बैंक इन दरों में चौथाई फीसदी की और बढ़ोतरी कर सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंकरों ने रिजर्व बैंक से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी न करने गुज़ारिश की है।