यह ख़बर 02 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अगस्त में बजाज ऑटो की बिक्री 16% बढ़ी

खास बातें

  • दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री इस वर्ष अगस्त में 16 प्रतिशत बढ़कर 3,82,739 इकाई रही।
New Delhi:

दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ऑटो की कुल बिक्री इस वर्ष अगस्त में 16 प्रतिशत बढ़कर 3,82,739 इकाई रही। पिछले साल के इसी महीने में कंपनी ने 3,29,364 दोपहिया वाहन बेचे थे। बजाज ऑटो लिमिटेड (बीएएल) ने बयान में कहा कि आलोच्य महीने में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 3,38,054 इकाई रही, जो पिछले साल के अगस्त महीने में 2,89,176 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अगस्त महीने में 11 प्रतिशत बढ़कर 44,685 इकाई रही, जो इससे पूर्व वर्ष के इसी महीने में 40,188 इकाई थी। आलोच्य महीने में कंपनी का निर्यात 40 प्रतिशत बढ़कर 138,225 वाहन रहे, जो कि पिछले वर्ष के समान महीने में 98,578 इकाई थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com