यह ख़बर 26 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बीएई 3,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी

खास बातें

  • ब्रिटेन की हथियार बनाने वाली कंपनी बीएई सिस्टम्स ने 3,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है।
लंदन:

ब्रिटेन की हथियार बनाने वाली कंपनी बीएई सिस्टम्स ने यूरोपीय सरकारों द्वारा रक्षा बजट में कटौती किए जाने के मद्देनजर 3,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है। संडे टेलीग्राफ तथा स्काई न्यूज के समाचार में कहा गया है कि इन छंटनियों की घोषणा अगले सप्ताह में की जा सकती है। इनके अनुसार ये कटौतियां मुख्यत: कंपनी की सैन्य विमान शाखा पर केंद्रित होंगी। एक ट्रेड यूनियन ने बीएई के इस कदम को ब्रिटेन के रक्षा उद्योग के लिए बड़ा झटका बताया है। कंपनी के लगभग 39,000 कर्मचारी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com