राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के दरवाजे अब खुद खुलेंगे और बंद होंगे

राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के दरवाजे अब खुद खुलेंगे और बंद होंगे

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के दरवाजों में जल्द ही स्वचालित लॉकिंग प्रणाली लगाई जाएगी.

इस नई प्रणाली को ट्रेन का गार्ड अपने केबिन में बैठकर नियंत्रित करेगा. इस सिस्टम के तहत ट्रेन जब स्टेशन पर पहुंचेगी, तब इसका दरवाजा अपने आप ही खुल जाएगा और ट्रेन के रवाना होने से पहले खुद ही बंद हो जाएगा. फिलहाल ट्रेन के दरवाजे लोगों द्वारा खोले और बंद किये जाते हैं.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एक पायलट परियोजना के तहत इस वर्ष अप्रैल तक ऐसी दो राजधानी और दो शताब्दी ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा, जिनके दरवाजों में ऑटोमैटिक लॉकिंग सिस्टम लगा होगा.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com