यह ख़बर 09 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अगस्त महीने में निर्यात 44.2 प्रतिशत बढ़ा

खास बातें

  • अमेरिका में आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार तथा यूरोपीय देशों में ऋण संकट के बावजूद देश के निर्यात में अगस्त में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
New Delhi:

अमेरिका में आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार तथा कुछ यूरोपीय देशों में ऋण संकट के बावजूद देश के निर्यात में अगस्त महीने के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष अगस्त महीने में निर्यात सालाना आधार पर 44.2 प्रतिशत बढ़कर 24.3 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने कहा कि लौह अयस्क को छोड़कर इंजीनियरिंग, रसायन तथा कपड़ा समेत अन्य सभी क्षेत्रों के निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। आलोच्य महीने में आयात भी 41.8 प्रतिशत बढ़कर 38.4 अरब डॉलर रहा। इससे अगस्त महीने में व्यापार घाटा 14.1 अरब डॉलर रहा। चालू वित्तवर्ष में अप्रैल से अगस्त के बीच निर्यात 54.2 प्रतिशत बढ़कर 134.5 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 40.4 प्रतिशत बढ़कर 189.4 अरब डॉलर रहा। अमेरिका में आर्थिक वृद्धि की धीमी रफ्तार तथा कुछ यूरोपीय देशों में ऋण संकट के बावजूद निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। खुल्लर के अनुसार इस अवधि में व्यापार अंतर 54.9 अरब डॉलर रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com