खास बातें
- घरेलू यात्री कारों की बिक्री अगस्त में 10.08 प्रतिशत घटकर 1,44,516 इकाई रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,60,713 कार बिकी थी।
New Delhi: घरेलू यात्री कारों की बिक्री अगस्त महीने में 10.08 प्रतिशत घटकर 1,44,516 इकाई रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में 1,60,713 कार बिकी थी। वाहन निर्माताओं के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सिआम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आलोच्य महीने में देश में मोटरसाइकिल की बिक्री 15.43 प्रतिशत बढ़कर 8,39,772 इकाई रही जो पिछले साल के इसी महीने में 7,27,542 इकाई थी। आंकड़ों के अनुसार कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री इस वर्ष अगस्त में 16.1 प्रतिशत बढ़कर 11,11,340 इकाई रही, जो 2010 के इसी महीने में 9,57,236 इकाई थी। सियाम के मुताबिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री आलोच्य महीने 22.62 प्रतिशत बढ़कर 64,248 इकाई रही जो एक वर्ष पूर्व इसी महीने में 52,394 इकाई थी। सभी श्रेणियों के कुल वाहनों की बिक्री 11.85 प्रतिशत बढ़कर 14,12,945 इकाई रही, जो पिछले वर्ष के समान महीने में 12,63,239 इकाई थी।