यह ख़बर 09 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल फिसला, 100 डॉलर से नीचे

खास बातें

  • सितंबर डिलीवरी वाला ब्रेंट नार्थ सी क्रूड 4.11 डॉलर या 3.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.63 डालर प्रति बैरल पर आ गया।
New Delhi:

एशियाई कारोबार में ब्रेंट कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स द्वारा अमेरिकी की ऋण साख को घटाने का दबाव तेल कारोबार पर देखा जा रहा है। सितंबर डिलीवरी वाला ब्रेंट नार्थ सी क्रूड 4.11 डॉलर या 3.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.63 डालर प्रति बैरल पर आ गया। यह 8 फरवरी, 2011 के बाद से इसका निचला स्तर है। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध सितंबर डिलीवरी वाला लाइट स्वीट क्रूड 4.72 डालर या 5.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.59 डालर प्रति बैरल पर आ गया। यह 29 सितंबर, 2010 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com