खास बातें
- कर्ज सीमा बढ़ाये जाने को लेकर अमेरिका में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच एशियाई कारोबार में तेल के भाव का मिलाजुला रुख देखने को मिला।
सिंगापुर: कर्ज सीमा बढ़ाये जाने को लेकर अमेरिका में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच एशियाई कारोबार में तेल के भाव का मिलाजुला रुख देखने को मिला। न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव सितंबर डिलीवरी के लिए 15 सेंट्स बढ़कर 99.35 डॉलर बैरल हो गया। इसी प्रकार, ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत सितंबर डिलीवरी के लिए 29 सेंट्स घटकर 117.65 डॉलर बैरल रही। फिलीप फ्यूचर्स के विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में कर्ज सीमा बढ़ाये जाने को लेकर जारी राजनीतिक बहस के बीच निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसका असर कच्चे तेल के भाव पर पड़ा है। राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा वित्त विभाग ने देनदारी चूक से बचने के लिए अमेरिकी संसद से दो अगस्त तक कर्ज सीमा बढ़ाने को कहा है। उनका कहना कि अगर ऐसा नहीं होता है तो विश्व अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।