यह ख़बर 01 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल का भाव चढ़ा

खास बातें

  • चीन और ऑस्ट्रेलिया में जारी आर्थिक आंकड़ों से एशियाई कारोबार में सुबह तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई।
सिंगापुर:

चीन और ऑस्ट्रेलिया में जारी आर्थिक आंकड़ों से एशियाई कारोबार में सुबह तेल की कीमत में तेजी दर्ज की गई। अक्तूबर डिलीवरी के लिए न्यूयॉर्क के मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव 21 सेंट्स बढ़कर 89.02 डॉलर बैरल रहा। ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत अक्तूबर डिलीवरी के लिये 29 सेंट्स बढ़कर 115.14 डॉलर रही। चीन में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वहां परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक बढ़कर 50.9 हो गया जो इससे पूर्व महीने में 50.7 था। जुलाई का सूचकांक पिछले करीब दो साल में सबसे कम था। 50 से अधिक सूचकांक विस्तार को जबकि इससे नीचे का सूचकांक संकुचन को व्यक्त करता है। इसी प्रकार, ऑस्ट्रेलिया में जारी किए गए खुदरा बिक्री के आंकड़ें उम्मीद से बेहतर हैं। सिंगापुर स्थित फिलीप फ्यूचर्स के जिंस विश्लेषक केर चुंग यांग ने कहा कि इन आंकड़ों से तेल की कीमत में मजबूती आई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com