यह ख़बर 30 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई कारोबार में तेल का भाव चढ़ा

खास बातें

  • सुबह के कारोबार में न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव अक्तूबर डिलीवरी के लिए 22 सेंट्स बढ़कर 87.49 डॉलर बैरल रहा।
श्रीनगर:

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद से एशियाई कारोबार में तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में न्यूयॉर्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड का भाव अक्तूबर डिलीवरी के लिए 22 सेंट्स बढ़कर 87.49 डॉलर बैरल रहा। ब्रेंट नार्थ सी क्रूड की कीमत अक्तूबर डिलीवरी के लिए 29 सेंट्स बढ़कर 112.17 डॉलर रही। सिडनी स्थित कमोडिटी ब्रोकिंग सर्विसेज के प्रबंध निदेशक जोनाथन बराट ने कहा, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ा है। निवेशक मानते हैं कि अमेरिका के पास वापसी करने की क्षमता है जिसका असर तेल के भाव पर पड़ा है। विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नान्के ने पहली छमाही में स्थिर वृद्धि दर के बाद दूसरी छमाही में आर्थिक वृद्धि बेहतर रहने की उम्मीद जताई है। इससे भी बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com