खास बातें
- एप्पल के आईपैड को कड़ी टक्कर देने के लिए अमेज़न किंडल फायर टैबलेट लेकर आई है। अमेजन सीईओ जेफ बेजोज ने इसे लॉन्च किया।
New Delhi: एप्पल के आईपैड को कड़ी टक्कर देने के लिए अमेज़न किंडल फायर टैबलेट लेकर आई है। अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोज ने बुधवार को इसे लॉन्च किया। पूरी तरह से रंगीन और एक बहुउपयोगी डिवाइस के तौर पर पेश किंडल फायर की कीमत सिर्फ 199 डॉलर यानी करीब 9800 रुपये है। ये 15 नवंबर से बाजार में आ जाएगा। इसमें मीडिया और ई−कॉमर्स के लिए पूरा प्लेटफॉर्म है जिसमें गेम्स, मूवीज़, म्यूज़िक और कई दूसरे अप्लीकेशंस शामिल हैं। इसका आकार आई−पैड से आधा है और देखने में पिछले साल आए नोबल के नूक कलर टैबलेट जैसा है। किंडल फायर के लॉन्च के मौके पर अमेजन के सीईओ ने किंडल−ई रीडर्स की एक पूरी सीरीज पेश की। ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन वाले नए कैंडल टैबलेट की कीमत सिर्फ उन्यासी डॉलर यानी करीब चार हजार रुपये है। पहले इसकी कीमत साढ़े पांच हजार रुपये के आसपास थी।