यह ख़बर 18 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

राजन के हस्ताक्षर वाला 10 रुपये का नोट जल्द जारी होगा

रघुराम राजन का फाइल फोटो

नई दिल्ली:

रिजर्व बैंक रुपये के साइन के साथ नए गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर वाला 10 रुपये का नोट जल्द जारी करेगा।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा, .. जल्द ही 10 रपये का बैंक नोट जारी किया जाएगा, जिसमें रुपये का प्रतीक चिह्न भी होगा। महात्मा गांधी सीरीज के इस नोट में गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर होंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिजर्व बैंक ने कहा है कि इन नोटों पर प्रकाशन का वर्ष 2013 उसके पिछले भाग में प्रकाशित होगा। इन नोटों का डिजाइन 2005 में जारी महात्मा गांधी सीरीज के 10 रुपये के बैंक नोट जैसा ही होगा।