यह ख़बर 04 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार से अमूल दूध महंगा

खास बातें

  • दिल्ली−एनसीआर में भी कल से अमूल का दूध महंगा होने जा रहा है। ये बढ़ोत्तरी एक से 2 रुपये के बीच होगी।
New Delhi:

दिल्ली−एनसीआर में भी कल से अमूल का दूध महंगा होने जा रहा है। ये बढ़ोत्तरी एक से 2 रुपये के बीच होगी। अमूल का फुल क्रीम दूध अब 36 रुपये से बढ़कर 38 रुपये, टोंड दूध 28 की जगह 29 रुपये और डबल टोंड दूध 24 की जगह 25 रुपये किलो मिलेगा। अमूल इससे पहले गुजरात और महाराष्ट्र में अपने दूध के दाम बढ़ा चुका है। माना जा रहा है कि ट्रांसपोर्टेशन और प्रोसेसिंग की लागत बढ़ने से दूध के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। दूध की डिमांड लगातार बढ़ ही है जबकि सप्लाई उतनी नहीं बढ़ी है। अमूल के बाद दूसरी दूध कंपनियां भी दिल्ली एनसीआर मे दाम बढ़ा सकती हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com