खास बातें
- कपड़ा कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज को 30 जून, 2011 को समाप्त चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 57.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।
New Delhi: कपड़ा कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज को 30 जून, 2011 को समाप्त चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में 57.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 24.20 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि पिछले साल की इसी अवधि में उसको 46.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री पिछले साल की इसी अवधि के 1,098.97 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,644.89 करोड़ रुपये हो गई।