खास बातें
- 2जी घोटाले से जुड़े कॉरपोरेट जगत के 5 आरोपियों ने जमानत की अर्जी दी थी। हालांकि इनमें से किसी को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
New Delhi: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में शुक्रवार 2जी घोटाले की सुनवाई होगी। 2जी घोटाले के 5 आरोपियों ने जमानत की अर्जी दी थी। हालांकि इनमें से किसी को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। ये आरोपी हैं- डीबी रिएल्टी के विनोद गोयनका, यूनिटेक के संजय चंद्रा, एडीएजी के हरि नायर, गौतम दोषी और सुरेंद्र पिपारा।