खास बातें
- 2-जी घोटाले में विशेष अदालत के जज ने सीबीआई को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह घोटाले के आरोपियों के सारे कागजात मुहैया कराए।
New Delhi: 2-जी घोटाले की विशेष अदालत के जज ओपी सैनी ने सीबीआई को चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वो घोटाले के आरोपियों के सारे कागजात मुहैया कराए या फिर जुर्माना भरने के लिए तैयार रहे। उन्होंने सीबीआई को बुधवार तक की डेडलाइन दी है। साथी ही नाराज़गी जताते हुए उन्होंने कहा कि न तो प्रोसीक्यूशन कुछ कर रहा है और न ही बचाव पक्ष। मैं अब तक इस मामले में नरम रहा हूं लेकिन अब और नहीं। उन्होंने ये बात घोटाले के आरोपियों की उस शिकायत पर कही जिसमें कहा गया था कि उन्हें सारे कागजात नहीं दिए जा रहे हैं और कई बार तो फटे हुए कागजात मिले हैं। साथ ही उन्होंने बचाव पक्ष से पूछा कि अगर आप रोज नई−नई तरह की एप्लीकेशन फाइल करते रहेंगे और लंबी-लंबी बहस करते रहेंगे तो केस कभी खत्म नहीं होगा। इस मामले के सारे आरोपी जेल में हैं और अगर आप उन्हें जेल में ही रखना चाहते हैं तो ठीक है आप इस तरह काम कर सकते हैं।