कपिल शर्मा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ज्विगाटो शुक्रवार को रिलीज हुई. इसके पहले फिल्म के निर्माताओं ने गुरुवार को सेलेब्स के लिए मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग ऑर्गनाइज की. स्क्रीनिंग में कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ भी शामिल हुईं. व्हाइट और ब्लैक कलर के आउटफिट में कपिल और गिन्नी बेहद खूबसूरत लग रहे थे. इस फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास, एक्ट्रेस शाहाना गोस्वामी के साथ फिल्म के स्पेशल शो को देखने पहुंची. इसके अलावा सुनील शेट्टी, शहनाज गिल, अली फजल-ऋचा चड्ढा, समीरा रेड्डी, शबाना आजमी, शरमन जोशी, सोनू निगम, राजकुमार राव और भी कई जाने-माने एक्टर स्क्रीनिंग में शामिल हुए.
कपिल के फिल्म की स्क्रीनिंग पर कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ पहुंची. इसके अलावा एक्ट्रेस रसिका दुग्गल, समीरा रेड्डी, शहनाज गिल भी स्क्रीनिंग के मौके पर मौजूद रहीं. ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. इसके अलावा दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा और सुनील शेट्टी भी इस मौके पर एक साथ नजर आए. अपने रफ एंड टफ लुक में सुनील शेट्टी काफी स्टाइलिश लग रहे थे. तो वहीं आशुतोष राणा अपने कपड़ों की वजह से किसी नेता सरीखे नजर आ रहे थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगल अंदाज में नजर आएंगे कपिल शर्मा
नंदिता दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में फिल्म में कपिल शर्मा एक डिलीवरी एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कपिल शर्मा को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीद लगी हुई है. इस फिल्म में अपने रोल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने शो में दिन में 2 घंटे कॉमेडी करता हूं, पर मैं 24 घंटे ऐसा नहीं करता. मेरे व्यक्तित्व के और भी पहलू हैं, जो मैं दिखाना चाहता हूं. मुझे लगता कि मेरे फैंस मेरा यह नया रूप देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे कि मैं इस बार क्या नया करने जा रहा हूं." ये फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी रही है. इस फिल्म के ट्रेलर को भी काफी लाइक किया गया था. अब देखना होगा की आज रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर कितना खरा उतरती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं