विज्ञापन

Zubeen Garg Death Anniversary: ऐसा क्रेज! जुबिन गर्ग की बरसी पर लाखों लोगों की भीड़, घंटों जाम में फंसा असम 

Zubeen Garg Death Anniversary: गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'जुबिन क्षेत्र' में श्रद्धांजलि देने वालों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सोनापुर और आसपास के इलाकों में आधी रात तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा.

Zubeen Garg Death Anniversary: ऐसा क्रेज! जुबिन गर्ग की बरसी पर लाखों लोगों की भीड़, घंटों जाम में फंसा असम 
Zubeen Garg Death Anniversary: जुबिन गर्ग की बरसी पर लाखों लोगों की भीड़
नई दिल्ली:

Zubeen Garg Death Anniversary: सिंगापुर में जुबीन गर्ग की मौत के एक साल बाद शनिवार को सोनापुर में उनके स्मारक पर फैंस, परिवार के सदस्य और कलाकार इस असमिया गायक को याद करने और न्याय की अपनी मांग के लिए इकट्ठा हुए. गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर उनके स्मारक 'जुबिन क्षेत्र' में श्रद्धांजलि देने वालों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सोनापुर और आसपास के इलाकों में आधी रात तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहा. खानापारा से सोनापुर जाने वाली सड़क और ऊपरी असम को स्मारक से जोड़ने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं.

यह भी पढ़ें- मंदाकिनी- मिथुन का 38 साल पुराना गाना, शादियों में बरातियों की फेवरेट लिस्ट में शामिल, अनु मलिक- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज में अमर 

19 सितंबर को मुख्य स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके तहत जुबिन क्षेत्र में भागवत नाम समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन आयोजनों में शामिल होने और दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों नहीं बल्कि लाखों प्रशंसक पहुंचे. बढ़ती भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और कई जगहों पर लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा. फैंस ने यहां जुबीन गर्ग के गाने गाए और गुवाहाटी के पास 'ज़ुबीन क्षेत्र' में उन्हें श्रद्धांजलि दी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था. यह सभा तीन दिन तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रार्थनाओं के बाद खत्म हुई, जो गुरुवार को असम सरकार के सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सहयोग से शुरू हुए थे. बरसी पर पूरे राज्य से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर के लैजरस द्वीप के पास एक प्राइवेट यॉट ट्रिप के दौरान तैरते समय बेहोश हो जाने के बाद हुई थी. वह नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए वहां गए थे और अगले दिन उन्हें परफॉर्म करना था. उनकी मौत से पूरे असम में शोक छा गया और उस ट्रिप के हालात पर सवाल उठे.
   

ये Video भी देखें: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने बताया, कौन है उनका पसंदीदा एक्टर रणवीर या आलिया? जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zubeen Garg Movie, Zubeen Garg Movies, Zubeen Garg  news In Hindi, Zubeen Garg Latest News, Zubeen Garg News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com