विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2018

'Zero' Poster: कैटरीना की आंखों में डूब शाहरुख बोले- हमने तो चांद को करीब से देखा है

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' के दो पोस्टर जारी किये गये हैं.

'Zero' Poster: कैटरीना की आंखों में डूब शाहरुख बोले- हमने तो चांद को करीब से देखा है
Zero Poster : फिल्म जीरो के पोस्टर में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ
नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंगखान शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरी' को लेकर अभी से ही फैन्स में बेकरारी देखने को मिल रही है. शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' रिलीज को पूरी तरह से तैयार है और दिवाली से ठीक पहले फिल्म 'जीरो' के 2 पोस्टर जारी किए गये हैं. शाहरुख खान ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इसके दो पोस्टर जारी किये हैं और उनके अलग-अलग कैप्शन लिखे हैं. एक पोस्टर में जहां शाहरुख कैटरीना के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरे पोस्टर में अनुष्का के संग खिलखिलाते नजर आ रहे हैं. 

शाहरुख खान ने कैटरीना कैफ के साथ वाला पोस्टर जारी करते हुए ट्वीट किया और लिखा- सितारों के ख्वाब देखने वाले, हमने तो चांद को करीब से देखा है. इस पोस्टर में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस पोस्टर से साफ हो जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान ने बौने का किरदार निभाया है. 
वहीं शाहरुख खान ने एक और पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शाहरुख ने कैप्शन दिया है- 'इस पूरी दुनिया में मेरी बराबरी की एक ही तो है'.  इस पोस्टर में अनुष्का शर्मा व्हील चेयर पर दिख रही हैं. इस पोस्टर के बाद ऐसी चर्चा है कि अनुष्का इसमें दिव्यांग का रोल कर रही हैं.  वहीं, इस फिल्म के डायरेक्टर आनंद लाल एल राय ने भी एक पोस्टर जारी किया है और उसका कैप्शन भी लिखा है. डायरेक्टर आनंद एल. राय ने लिखा- 'जिंदगी में दुख रहने के कई कारण हैं, लेकिन खुश रहने के लिए बस एक ही वजह है... जब कोई प्यार से कहे कि हंस दो, तो हंस दो... मेरी कहानी का हंसता हुआ चेहरा..'   बता दें कि फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी. फिल्म 'जीरो' है, फिल्म का आनंद एल. राय डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें शाहरुख खान बौने के रोल में हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Kaitrina Kaif, Anushka Sharma, Zero Poster Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com